साय सरकार के नए वित्तीय वर्ष की पहली कैबिनेट बैठक शुरू, बर्खास्त बीएड शिक्षकों को मिल सकती है राहत!

रायपुर।
छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली कैबिनेट बैठक आज, गुरुवार 17 अप्रैल को होने जा रही है। बैठक दोपहर 12:30 बजे नवा रायपुर स्थित महानदी भवन (राज्य मंत्रालय) के कक्ष क्रमांक M-5/20 में आयोजित होगी।
 
बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इस अहम बैठक में एक दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है, जिनमें कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।
 
बर्खास्त बीएड शिक्षकों को राहत की उम्मीद
 
इस बैठक में बर्खास्त बीएड शिक्षकों से जुड़ा अहम प्रस्ताव भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है। खुद मुख्यमंत्री साय ने संकेत दिए थे कि इस विषय पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। ऐसे में शिक्षकों को न्याय मिलने की उम्मीद है।
 
 
पीएम मोदी-अमित शाह की घोषणाएं भी एजेंडे में
 
हाल ही में हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे में हुई घोषणाओं को भी आज की कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल सकती है। इससे राज्य की विकास योजनाओं को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
 
कैबिनेट बैठक से जुड़े संभावित निर्णय:
 
बर्खास्त बीएड शिक्षकों पर फैसला
 
नई योजनाओं को हरी झंडी
 
केंद्र सरकार की घोषणाओं का अनुमोदन
 
विभागीय सुधारों पर चर्चा

Comments