चारधाम यात्रा 2026: पहले चरण की हेलीकॉप्टर सेवाएं सफलतापूर्वक संपन्न, 78,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भरी उड़ान

देहरादून/नई दिल्ली:
उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 के पहले चरण की हेलीकॉप्टर सेवा सुरक्षा के कड़े मानकों के साथ 26 जून को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, अप्रैल से शुरू हुए इस पहले चरण में रोजाना लगभग 400 हेलीकॉप्टर उड़ानों का संचालन किया गया.  
 
रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे श्रद्धालु: इस दौरान 12,032 शटल उड़ानों के माध्यम से 67,064 तीर्थयात्रियों और 2,065 चार्टर ऑपरेशन्स के जरिए 11,715 श्रद्धालुओं को सुरक्षित हवाई कनेक्टिविटी प्रदान की गई.  
 
सुरक्षा के कड़े नियम: पिछले अनुभवों को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस बार नियमों को काफी सख्त रखा. पहाड़ों में उड़ान भरने वाले पायलटों के लिए न्यूनतम 750 घंटे का पहाड़ी उड़ान अनुभव अनिवार्य किया गया था. इसके अलावा, किसी भी हेलीकॉप्टर में उसकी अधिकतम क्षमता के केवल 70% यात्रियों को ही बैठाने की अनुमति दी गई.  
 
हाई-टेक मॉनिटरिंग: केदारनाथ और बद्रीनाथ सहित पूरे यात्रा रूट पर 33 अत्याधुनिक पीटीजेड कैमरों और दो एकीकृत कमान केंद्रों (ICCCC) के जरिए मौसम और हेलीकॉप्टरों की लाइव ट्रैकिंग की गई. 

Comments