सोमवार सुबह जैसे ही राजस्व विभाग की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची, ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने घरों के सामने डट गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल लगातार तैनात है।
इस कार्रवाई से पहले शुक्रवार रात, मुहर्रम की छुट्टी के बावजूद वार्ड क्रमांक 16 और 17 के मकानों पर बेदखली के नोटिस चस्पा किए गए थे। वहीं 26 जून को भी प्रशासनिक टीम गांव पहुंची थी, लेकिन उस समय ग्रामीणों ने अधिकारियों का घेराव कर भाजपा नेताओं के खिलाफ "वापस जाओ" के नारे लगाए थे।
रातभर चली पुलिस घेराबंदी के बाद सोमवार सुबह शुरू हुई इस बड़ी कार्रवाई ने पूरे इलाके का माहौल तनावपूर्ण बना दिया है। प्रशासन का कहना है कि प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्माण के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है, जबकि ग्रामीण अपने मकानों को बचाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Comments