स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, अब तक 16 जून से शुरू होने वाला नया शिक्षा सत्र अगले वर्ष से 1 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए वर्तमान शिक्षा कैलेंडर में आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं।
विभाग के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से शुरू होंगी, जबकि कक्षा 5वीं, 8वीं तथा अन्य स्थानीय कक्षाओं की परीक्षाएं मार्च में पूरी कर ली जाएंगी। साथ ही विद्यार्थियों को समय पर पाठ्य पुस्तकें और यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों को भी आवश्यक निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि शासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों की स्थानीय परीक्षाएं 1 अप्रैल से पहले पूरी कराई जाएं। साथ ही 31 जुलाई तक परीक्षा संबंधी विस्तृत कार्ययोजना विभाग को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Comments