बैठक में किसानों, युवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अधोसंरचना विकास से संबंधित मुद्दों पर विशेष फोकस रखा गया है। साथ ही पिछली कैबिनेट बैठकों में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की जाएगी। विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत नए प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिलने की संभावना है।
महानदी भवन में आयोजित इस बैठक में सभी मंत्रीगण और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक समाप्त होने के बाद लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों और प्रस्तावों की जानकारी आधिकारिक रूप से मीडिया के माध्यम से साझा की जाएगी।
प्रदेश की जनता और विभिन्न वर्गों की नजर इस बैठक पर टिकी हुई है, क्योंकि इसमें विकास कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

Comments