रायपुर।
सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है। सोना स्टेण्डर्ड 24 कैरेट 4000 रुपए प्रति दस ग्राम टूटा है तथा चांदी की कीमतों में 3300 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है।
सोना-चांदी पर आयात शुल्क घटाए जाने से कीमतों में एकतरफा गिरावट आई है। सोना स्टेण्डर्ड 24 कैरेट 71400 रुपए पर आ गया। 22 कैरेट 65650 रुपए तथा 20 कैरेट 60000 रुपए पर कामकाज किया गया। एक दिन पहले सोना स्टेण्डर्ड 24 कैरेट 75400 रुपए पर बंद हुआ था। इस तरह एक दिन में सोना स्टेण्डर्ड 24 कैरेट 4000 रुपए प्रति दस ग्राम टूटा है। चांदी की कीमतों में 3300 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है। चांदी के भाव घटकर 87100 रुपए प्रति किलो पर आ गए है। इसके एक दिन पहले चांदी का भाव 90400 रुपए प्रति किलो था।
सोना - चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट : सोना 4000 रुपए टूटा.. चांदी में 3300 की गिरावट..

Comments