चढ़ावे की चोरी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 ठिकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए रविवार को आठ आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उनकी तलाश की।
छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी टिन्नू के घर पर ताला लगा मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ कर आरोपी की गतिविधियों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। अन्य आरोपियों के घरों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया।
पुलिस का कहना है कि चोरी में शामिल सभी आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में लगातार साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा फरार आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच जारी है।

Comments