छत्तीसगढ़ में परीक्षा के लिए रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर और भिलाई सहित 5 शहरों में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा प्रतिदिन 3 से 4 शिफ्टों में आयोजित होगी। अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
सेना भर्ती कार्यालय की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि सभी अभ्यर्थी एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें। भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

Comments