मालूम हो कि इससे पहले केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी 18 अप्रैल को की थी। इसके साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 58 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी हो गया है। डीए बढ़ोतरी से 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका फायदा मिलेगा। बता दें कि वर्तमान में 68 लाख पेंशनर्स और 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी हैं।
यह फैसला मोदी कैबिनेट की बैठक में लिया गया था। 2 प्रतिशत बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर इसका सालाना 6791 करोड़ रूपए का बोझ पड़ेगा। केंद्र सराकर समय-समय पर अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर्स की महंगाई भत्ते में राहत में बढ़ोतरी करती है।

Comments