दरअसल, दीपक बैज ने हाल ही में कहा था कि टीएस सिंहदेव वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें दिल्ली जाकर संगठन में काम करना चाहिए, जबकि छत्तीसगढ़ में युवाओं को आगे आने का अवसर मिलना चाहिए।
बैज के इस बयान के बाद टीएस सिंहदेव ने उनसे फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं की बातचीत का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सिंहदेव हंसते-मुस्कुराते अंदाज में कहते सुनाई दे रहे हैं कि “कोई बात नहीं… दीपक बैज खूब मेहनत करें, भविष्य में मुख्यमंत्री बनें, शुभकामनाएं हैं। अपना काम करते रहना है।”
इस पूरे घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के भीतर नेतृत्व परिवर्तन और भविष्य की राजनीति को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। हालांकि सिंहदेव ने यह भी साफ किया कि वे आज भी युवाओं जैसी ऊर्जा महसूस करते हैं और छत्तीसगढ़ के लिए काम करना चाहते हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस संगठन में बदलाव और नई जिम्मेदारियों को लेकर हलचल और बढ़ सकती है।

Comments