जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर की ओर से सीतापुर जा रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन क्रमांक CG-04-Q-7296 ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक पिकअप के अगले हिस्से में फंस गई और दोनों युवक सड़क पर घिसटते रहे।
हादसे में सीताराम निवासी जितमोहन खेरवार (30 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके जीजा गंगा खेरवार (45 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया। पुलिस ने सड़क पर मिले वाहन के टूटे हिस्सों और नंबर प्लेट के आधार पर फरार पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने हाईवे पर बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Comments