मंडल के अनुसार वर्तमान में नवा रायपुर में EWS और LIG श्रेणी के करीब 500 फ्लैट्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। राज्य शासन ने योजना को गति देने, निर्मित परिसंपत्तियों को नुकसान से बचाने और क्षेत्र में जल्द बसाहट सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियमों का सरलीकरण किया है।
जानकारी के मुताबिक यह योजना वर्ष 2015 में शुरू की गई थी, जिसके तहत कुल 40 हजार भवनों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया था। पहले चरण में नवा रायपुर में 6,296 भवनों के निर्माण कार्य शुरू किए गए। वर्ष 2015 से दिसंबर 2025 तक 3,146 फ्लैट्स का आवंटन किया गया, लेकिन विभिन्न कारणों से 3,335 हितग्राहियों ने अपना आवंटन निरस्त करा लिया।
आवंटन निरस्त होने से गृह निर्माण मंडल के वित्तीय संसाधनों पर असर पड़ा और निर्माणाधीन परियोजनाएं भी प्रभावित हुईं। अब मंडल ऑनलाइन बिक्री के जरिए राजस्व बढ़ाने और नवा रायपुर में तेजी से बसाहट विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है।

Comments