UPSC: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने NDA & NA (II) 2026 की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में कुल 394 पद हैं। इच्छुक और पात्र उम्मदवार आधिरकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 12वीं पास उम्मीदवार, जिनकी आयु 1 जनवरी 2008 से 01 जनवरी 2011 के बीच है। 9 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए योग्यता
सेना शाखा (NDA): उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पैटर्न के तहत 12वीं कक्षा पास की हो या परीक्षा दे रहे हों।
नौसेना विंग, वायु सेना विंग (NDA) और INA (नौसेना अकादमी): उम्मीदवार के पास 12वीं कक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) विषय होना जरूरी है, या वह परीक्षा दे रहा हो। जो छात्र अभी 12वीं में पढ़ रहे हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 10 जून 2027 तक अपने पासिंग सर्टिफिकेट जमा करने होंगे। 11वीं कक्षा के छात्र इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं हैं।
आयु सीमा की शर्तें
इस परीक्षा के लिए पुरुष और महिला दोनों अविवाहित उम्मीदवार पात्र हैं। उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2008 से 01 जनवरी 2011 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)। NDA एवं NA परीक्षा में किसी भी वर्ग जैसे SC, ST, OBC या दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु सीमा में कोई छूट नहीं दी जाती है। सभी के लिए आयु सीमा समान रूप से लागू होती है।
कैसे होगा चयन?
लिखित परीक्षा (Written Exam): एनडीए और एनए परीक्षा का पहला चरण लिखित परीक्षा होता है, जो वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होती है। इसमें दो पेपर शामिल होते हैं और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होते हैं।
पेपर I - गणित (Mathematics): इस पेपर का कोड 01 है और इसमें गणित से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होती है और यह 300 अंकों का होता है।
पेपर II - सामान्य योग्यता परीक्षा (GAT): इस पेपर का कोड 02 है। इसमें दो भाग होते हैं। भाग A में अंग्रेजी (200 अंक) और भाग B में सामान्य ज्ञान (400 अंक) शामिल होता है। यह पेपर भी ढाई घंटे का होता है और कुल 600 अंकों का होता है।
कुल परीक्षा और SSB इंटरव्यू: लिखित परीक्षा कुल 900 अंकों की होती है। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का SSB इंटरव्यू होता है, जो भी 900 अंकों का होता है।
देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन
मात्र 100 रुपये आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होता है, जो वापस नहीं किया जाता है। ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की शुल्क छूट नहीं मिलती है, इसलिए उन्हें पूरा निर्धारित शुल्क ही जमा करना होगा।
आवेदन के स्टेप्स
सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
अगर पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो One Time Registration (OTR) पूरा करें।
OTR लॉगिन करने के बाद NDA & NA (II) 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण भरें।
पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
फॉर्म को अच्छे से चेक करके Final Submit करें।

Comments