इधर बिलासपुर जिले में लू लगने से एक बुजुर्ग की मौत की आशंका जताई गई है। जानकारी के अनुसार जोंधरा गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव बाजार के पास मिला। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और भीषण गर्मी के कारण उनकी हालत बिगड़ गई।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। इस दौरान प्रदेश में UV रेज की तीव्रता एक्सट्रीम लेवल पर पहुंच सकती है। सीधे धूप के संपर्क में आने से सनबर्न, आंखों में जलन, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
मेकाहारा अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक लगातार तेज धूप में रहने से शरीर पर गंभीर असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों ने पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की अपील की है। प्रशासन भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।

Comments