दिन के साथ-साथ रात में भी उमस लोगों को परेशान कर रही है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
राजधानी रायपुर में सुबह 10 बजे से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। दोपहर 12 बजे तक तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। दोपहर 2 बजे से लगभग 3 बजे तक सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बिहार और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण सक्रिय है। साथ ही उत्तर प्रदेश से उत्तर तेलंगाना तक द्रोणिका बनी हुई है। प्रदेश में उत्तर-पश्चिम दिशा से लगातार गर्म और शुष्क हवाएं आ रही हैं, जिसके कारण तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के मध्य भागों में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनी रह सकती है और कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Comments