“बड़ी खबर: जबलपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर, 15 से ज्यादा यात्री घायल,

कवर्धा, 30 अप्रैल 2026। जबलपुर से रायपुररही यात्री बस बुधवार तड़के भीषण हादसे का शिकार हो गई*। *कवर्धा जिले के पोंडी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर तेज रफ्तार प्राइवेट स्लीपर बस सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टकरा गई*। *टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक पलटकर सड़क किनारे जा गिरा*। *हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस क्रमांक CG 04 MC 2345 रात 11 बजे जबलपुर से रायपुर के लिए निकली थी*। *तड़के करीब 3:30 बजे कवर्धा से 8 किमी पहले बोड़ला घाट के पास बस ड्राइवर ने एक वाहन को ओवरटेक किया। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए गलत दिशा में चली गई और सामने से आ रहे आयरन ओर लदे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई*। *टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई*। *कई यात्री सीट में *फंस गए*।

Comments