देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने साफ माना है कि इस साल हुई परीक्षा में पेपर लीक की घटनाएं सामने आई थीं। इसी के चलते अब अगले साल से NEET परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
हालांकि, इस साल दोबारा आयोजित होने वाली NEET परीक्षा 21 जून 2026 को पुराने पेपर-पेन मोड में ही कराई जाएगी। सरकार का कहना है कि ऑनलाइन सिस्टम लागू होने से पेपर लीक और धांधली जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी और परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।
NEET परीक्षा रद्द होने के बाद लाखों छात्रों में नाराजगी और चिंता देखने को मिली थी। कई राज्यों में प्रदर्शन भी हुए थे। अब ऑनलाइन परीक्षा के फैसले को शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल परीक्षा से रिजल्ट प्रक्रिया तेज होगी और सुरक्षा भी मजबूत होगी। वहीं छात्रों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट की तैयारी पर अब ज्यादा ध्यान देना होगा।
पेपर लीक विवाद के बाद सरकार का एक्शन: NEET परीक्षा पूरी तरह डिजिटल होगी

Comments