रायपुर से चांपा तक व्यस्त रहेगा सीएम का शेड्यूल, कबीर जयंती और आरक्षित कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

रायपुर, 29 जून 2026 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार, 29 जून को रायपुर और जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे।
सबसे पहले मुख्यमंत्री रायपुर के सोनपैरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम पहुंचेंगे, जहां वे सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित कबीर जयंती महोत्सव में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउंड हेलिपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के चांपा पहुंचेंगे। वहां देवांगन धर्मशाला (थाना पारा) में दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे तक आरक्षित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे और शाम करीब 3:35 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर विश्राम करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सभी संबंधित स्थानों पर सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

Comments