छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम | रायपुर
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव 4 मई से प्रदेश के दौरे पर हैं जहां सबसे पहले वे बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार वे प्रदेश के विभिन्न जिलों में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करने वाले हैं इसके साथ ही साथ वे स्थानीय कार्यकर्ताओं व जन सामान्य से भी मुखातिब होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार सिंहदेव बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में स्थित दंतेश्वरी माता के के दर्शन कर अपने प्रवास की शुरुआत करेंगे।
जाने, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के प्रवास का मिनट 2 मिनट दौरा कार्यक्रम..
● दिनांक 04.05.2022 (बुधवार)
- 08:00 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड रायपुर से दन्तेवाड़ा के लिए प्रस्थान - हेलीकॉप्टर से
- 09:30 बजे दन्तेवाड़ा आगमन पश्चात् दन्तेश्वरी माता मंदिर दर्शन
- 10:00 बजे सर्किट हाउस दन्तेवाड़ा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं स्वल्पाहार
- 11:00 बजे दन्तेवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में समीक्षा बैठक
- 17:30 बजे दन्तेवाड़ा से जगदलपुर हवाई पट्टी के लिए प्रस्थान - हेलीकॉप्टर से
- 18:00 बजे जगदलपुर डावाई पट्टी आगमन पश्चात् सर्किट हाऊस जगदलपुर में कार्यकर्ताओं के साथ भेंट एवं भोजन रात्रि विश्राम ।
● दिनांक 05.05.2022 (गुरुवार)
- 09:00 बजे जगदलपुर सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं एन्. जी.ओ. तथा सामाजिक संगठनों से मुलाकात
- 11:00 बजे विभागीय समीक्षा बैठक एवं डिमरापाल मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
- 17:00 बजे जगदलपुर हवाई पट्टी से कांकेर के लिए प्रस्थान - हेलीकॉप्टर से
- 17:30 बजे कांकेर आगमन पश्चात सर्किट हाऊस कांकेर में कार्यकर्ताओं से भेंट एवं भोजन। रात्रि विश्राम
● दिनांक 06.05.2022 (शुक्रवार)
- 09:00 बजे कांकेर सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं एन.जी.ओ. तथा सामाजिक संगठनों से मुलाकात
- 11:00 बजे कांकेर कलेक्ट्रेट परिसर में विभागीय समीक्षा बैठक
- 16:00 बजे कांकर से भीमा कोटेश्वर मंदिर, नगरी के लिए प्रस्थान - हेलीकॉप्टर से
- 16:30 बजे भीमा कोटेश्वर मंदिर, नगरी आगमन एवं दर्शन
- 17:00 बजे भीमा कोटेश्वर मंदिर नगरी से धमतरी के लिए प्रस्थान - हेलीकॉप्टर से
- 17:30 बजे धमतरी आगमन पश्चात सर्किट हाउस धमतरी में कार्यकर्ताओं से भेंट एवं भोजन रात्रि विश्राम
● दिनांक 07.05.2022 (शनिवार)
- 09:00 बजे धमतरी सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं एन.जी.ओ. तथा सामाजिक संगठनों से मुलाकात
- 11:00 बजे धमतरी कलेक्ट्रेट परिसर में विभागीय समीक्षा बैठक
- 17:00 बजे धमतरी से रायपुर के लिए प्रस्थान - सड़क मार्ग से
- 18:00 बजे रायपुर आगमन।
सिंहदेव 4 मई से छत्तीसगढ़ दौरे पर.. बस्तर संभाग से करेंगे शुरुआत.. कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, योजनाओं की भी करेंगे समीक्षा..
फाइल फोटो You may also like

Comments