त्विषा केस में आज बड़ा न्यायिक दिनः सुप्रीम कोर्ट-हाई कोर्ट और जिला अदालत तक सुनवाई, मौत की मिस्ट्री पर घमासान

त्विषा शर्मा के संदिग्ध मौत मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट, मध्यप्रदेश हाई कोर्ट और भोपाल जिला अदालत तीनों जगह अहम सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच प्रक्रिया, पुलिस और अस्पताल की भूमिका पर सुनवाई तय की है। हाई कोर्ट में गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग पर सुनवाई होगी, जबकि जिला अदालत में कॉल डिटेल और एम्स के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने संबंधी आवेदन पर बहस होगीभोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की बहू त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब देश की बड़ी अदालतों तक पहुंच चुका है। सोमवार को यह केस न्यायिक मोर्चे पर अहम मोड़ लेने जा रहा है, क्योंकि अगले 24 घंटे में सुप्रीम कोर्ट, मध्यप्रदेश हाई कोर्ट और भोपाल जिला अदालत तीनों जगह इस मामले पर सुनवाई होनी है।
 
वहीं, इस मामले में लगातार उठ रहे सवालों और न्यायिक हस्तक्षेप के बाद अब पुलिस जांच, मेडिकल रिपोर्ट और अस्पताल प्रशासन की भूमिका पर दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। त्विषा शर्मा मौत मामले ने प्रदेश ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी गंभीर बहस छेड़ दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को मामले में स्वतः संज्ञान लिया था। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच इस केस में संस्थागत पक्षपात, जांच प्रक्रिया और पुलिस व अस्पताल प्रशासन की भूमिका को लेकर सुनवाई करेगी। माना जा रहा है कि सुनवाई के दौरान जांच एजेंसियों की कार्रवाई और मेडिकल प्रक्रियाओं पर भी सवाल उठ सकते हैं।

Comments