छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव की तारीखें घोषित, 29 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रदेश में चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए नामांकन से लेकर सदस्यता अभियान तक की पूरी रूपरेखा घोषित कर दी है। 
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रदेश में चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए नामांकन से लेकर सदस्यता अभियान तक की पूरी रूपरेखा घोषित कर दी है। रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य चुनाव आयुक्त जसप्रीत सिंह और प्रदेश चुनाव अधिकारी रोशन नेगी ने बताया कि ब्लॉक और जिला स्तर के पदों के लिए 29 मई से 13 जून तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के पदों के लिए 11 जून से 13 जून तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रदेश को पांच जोन में बांटा जाएगा, जहां अलग-अलग ZRO नियुक्त किए जाएंगे। नामांकन के बाद 15 जून से 18 जून तक स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद ऑनलाइन सदस्यता अभियान और मतदान प्रक्रिया शुरू की जाएगी। युवा कांग्रेस ने सदस्यता के लिए उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की है। फर्जी सदस्यता रोकने के लिए वोटर आईडी को अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा आवेदनकर्ताओं को 8 सेकेंड का एक वीडियो भी अपलोड करना होगा, जिसमें वे खुद अपनी जानकारी देंगे।
आयु प्रमाण के तौर पर 10वीं की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या अन्य वैध पहचान पत्र मान्य होंगे। संगठन ने “एक व्यक्ति-एक पद” का नियम भी लागू किया है। यानी कोई भी उम्मीदवार केवल एक पद के लिए ही चुनाव लड़ सकेगा। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री जैसे अहम पदों के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व की निगरानी में चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों का दिल्ली में इंटरव्यू भी लिया जाएगा।

Comments