बालोद, 26 अप्रैल 2026। जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक विवाहित महिला ने एक युवक के साथ पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर से करीब 45 किलोमीटर दूर जंगल में एक ही पेड़ से लटके मिले। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
बैंक जाने का बोलकर निकली थी: मृतका के परिजनों ने बताया कि महिला शुक्रवार सुबह बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर जंगल का पता चला। वहां पहुंचने पर पेड़ से महिला और एक युवक की लाश लटकी मिली।
प्रेम प्रसंग का शक: पुलिस को शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। युवक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी हैं। युवक अविवाहित बताया जा रहा है।
जांच में जुटी पुलिस: सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौका-मुआयना किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

Comments