AC Temperature 16 or 24 Degree: गर्मी के कारण बच्चों से लेकर बड़े लोग हर कोई परेशान है। पिछले कुछ दिनों में तो पारा 45 के पार जा रहा है जिसके कारण लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।
गर्मी से बचने के लिए लोग एसी चला रहे हैं, लेकिन लोग इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं कि एसी को 16 डिग्री टेंपरेचर पर चलाना चाहिए या फिर 24 डिग्री पर? चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर एसी को चलाने का सही टेंपरेचर क्या हो सकता है...
AC काम कैसे करता है?
एसी को जब आप चलाते हैं, तो एक टेंपरेचर सेट करते हैं जैसे- 16, 24 या कुछ और
तब एसी का ये काम होता है कि कमरे के तापमान को उस टेंपरेचर पर लाए, जो आपने एसी में सेट किया है
इसके लिए एसी में थर्मोस्टेट नाम का सेंसर होता है, जो कमरे के टेंपरेचर को भापकर एसी में सेट किए तापमान पर लाता है
इसके बाद जब कमरे का तापमान एसी वाले टेंपरेचर पर आ जाता है, तो एसी का केंप्रेसर धीरे चलने लगता है या बंद हो जाता है
AC चलाने पर बिजली का बिल कैसे बढ़ता है?
इसे ऐसे समझिए कि कमरे का तापमान 45 डिग्री है और आप एसी को 16 डिग्री पर चला रहे हैं
इसका मतलब है कि एसी को अब कमरे का टेंपरेचर 16 डिग्री तक तक करना है
इसेक लिए एसी का कंप्रेसर बिना रुके लगातार तब तक फुल स्पीड में चलेगा, तब तक एसी में सेट टेंपरेचर रूम का नहीं हो जाता
इसकी वजह से बिजली के यूनिट तेजी से बढ़ते हैं और बिजली का बिल अधिक आता है
16 या 24 डिग्री, कितने पर एसी चलाना सही?
क्या आप भी 16 डिग्री पर एसी चलाते हैं?
ऐसे में जान लें कि 24 डिग्री टेंपरेचर को सही बताया जाता है
एसी का हर एक डिग्री टेंपरेचर बढ़ाने पर लगभग 6% बिजली की बचत हो सकती है
ऐसे में अगर आप एसी को 16 की जगह 24 डिग्री पर चलाते हैं तो इससे आप बिजली के बिल में काफी अच्छी बचत कर सकते हैं

Comments