उपभोक्ताओं के मुताबिक निर्धारित अंतराल पूरा होने के बाद भी दूसरा सिलेंडर बुक नहीं हो पा रहा। कई बार प्रयास करने पर भी बुकिंग फेल हो जाती है। इससे घरेलू रसोई का बजट और व्यवस्था दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
दूसरी ओर गैस एजेंसी संचालकों और तेल कंपनियों का दावा है कि प्रदेश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। इंडियन ऑयल के रायपुर डिविजनल हेड एवं राज्य समन्वयक नितिन तिवारी ने कहा कि वर्तमान में राज्य में करीब 3.5 दिनों का एलपीजी स्टॉक मौजूद है और सप्लाई लगातार जारी है।
अधिकारियों का कहना है कि कई बार सर्वर डाउन या तकनीकी कारणों से ऑनलाइन बुकिंग प्रभावित होती है। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल अधिकृत एजेंसियों की जानकारी पर भरोसा करने की अपील की गई है।

Comments