छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, विशेषज्ञों की चेतावनी- दोपहर 11 से 12 बजे रहें बेहद सतर्क

रायपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। दोपहर 11 बजे से 12 बजे के बीच UV इंडेक्स एक्सट्रीम लेवल पर पहुंच रहा है, जिससे कुछ ही मिनटों में सनबर्न और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। विशेषज्ञों ने लोगों को बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर के समय UV किरणें त्वचा को सीधे नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे मिनटों में सनबर्न, डिहाइड्रेशन और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, पर्याप्त पानी पीते रहें और बिना जरूरत दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर न निकलें। बाहर निकलते समय छाता, सनग्लास और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। 

Comments