निर्भया कांड जैसी वारदात ने दहलाई राजधानी, निजी बस में महिला बनी दरिंदगी का शिकार

नई दिल्ली, 15 मई 2026: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर सवालों के घेरे में है। दिल्ली में एक निजी बस के अंदर महिला के साथ कथित गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बस बिहार नंबर की है।
पुलिस के अनुसार यह घटना 12 मई की है। पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया और मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद एफआईआर दर्ज की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा बस की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है ताकि मामले से जुड़े सभी सबूत जुटाए जा सकें।
सूत्रों के मुताबिक पीड़ित महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। घटना के बाद राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments