रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस विशेष ट्रेन का संचालन यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने और कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह ट्रेन रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, बल्लारशाह, वरंगल, विजयवाड़ा, गूडूर, रेणिगुंटा, काटपाडी, जोलारपेट्टै, सेलम, ईरोड और तिरुप्पूर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
समर स्पेशल ट्रेन रायपुर रात 11:30 बजे पहुंचेगी और 11:35 बजे रवाना होगी। दुर्ग स्टेशन में रात 12:30 बजे आगमन तथा 12:35 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं गोंदिया स्टेशन पर सुबह 3:30 बजे पहुंचकर 3:40 बजे आगे के लिए रवाना होगी। ट्रेन तीसरे दिन सुबह 9:45 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी।
रेलवे ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी कोच भी शामिल हैं। दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को इस ट्रेन से काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने की अपील की है।

Comments