साय कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, किसानों-युवाओं के लिए बड़े फैसलों के संकेत

रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को महानदी भवन स्थित मंत्रालय में राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई। बैठक में प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नई नीतियों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।
कैबिनेट बैठक में किसानों, युवाओं, महिला सशक्तिकरण, बस्तर संभाग के विकास, अधोसंरचना विस्तार और रोजगार सृजन से जुड़े कई महत्वपूर्ण एजेंडे शामिल किए गए हैं। इसके अलावा बजट प्रावधानों के बेहतर क्रियान्वयन और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के समन्वय पर भी मंथन हो रहा है।
सरकार की प्राथमिकता सुशासन, पारदर्शिता और जनहित को केंद्र में रखते हुए प्रभावी निर्णय लेने पर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में सभी विभागों के मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। बैठक समाप्त होने के बाद कैबिनेट के फैसलों की आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

Comments