कूलर इस्तेमाल करने वाले सावधान! एक गलती पूरे परिवार को अस्पताल पहुंचा सकती है

अगर आप भी हर रोज कूलर में सोते हैं तो ये खबर आपके लिए खास होने वाली है। यहां हम आपको बताएंगे कि आपकी एक गलती किस तरह से आपका स्वास्थ्य खराब कर सकती है। गर्मी के मौसम में कूलर का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है, क्योंकि यह सस्ते और आसान तरीके से ठंडी हवा देने का काम करता है। लेकिन कई बार लोग कूलर की नियमित सफाई पर ध्यान नहीं देते, जिससे यह आराम देने की जगह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक बन सकता है। 
 
अगर बात करें कूलर में लगे पैड्स की तो कूलर में लगे गंदे पैड्स धूल-मिट्टी बैक्टीरिया और फंगस के लिए अनुकूल वातावरण बना देते हैं। जब यही दूषित हवा कमरे में फैलती है तो ये शरीर संबंधी कई समस्याओं का कारण बन सकती है। 
 
खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति ज्यादा खतरनाक हो सकती है। इसलिए कूलर का सही रखरखाव और साफ-सफाई गर्मियों में बेहद जरूरी हो जाती है। यहां इस लेख में हम आपको बताएंगे कि गंदे कूलर पैड्स से क्या नुकसान हो सकते हैं और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है।
गंदे कूलर पैड्स से होने वाले नुकसान
 
1. सांस की समस्याएं
 
कूलर के गंदे पैड्स में धूल, मिट्टी और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, जो हवा के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। 
इससे खांसी, जुकाम, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। 
लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने से फेफड़ों पर भी असर पड़ सकता है।
2. एलर्जी का खतरा
 
गंदे कूलर पैड्स में फंगस और मोल्ड तेजी से विकसित हो सकते हैं। 
यह त्वचा और आंखों में जलन, खुजली और एलर्जिक रिएक्शन का कारण बन सकते हैं। 
जिन लोगों को पहले से एलर्जी की समस्या होती है, उनके लिए यह स्थिति और भी खराब हो सकती है।
. बदबू और खराब हवा
 
अगर कूलर की सफाई लंबे समय तक न की जाए तो उसमें से निकलने वाली हवा में एक अजीब सी बदबू आने लगती है।
 यह बदबू कमरे के वातावरण को अस्वस्थ बनाती है और सिरदर्द या बेचैनी का कारण भी बन सकती है।
कूलर का सही रखरखाव कैसे करें?
 
हर 2–3 दिन में पानी बदलें
कूलर पैड्स को नियमित साफ करें
 टंकी को अच्छी तरह धोएं
कमरे में वेंटिलेशन बनाए रखें
 जरूरत पड़ने पर एंटी-बैक्टीरियल लिक्विड का इस्तेमाल करें

Comments