यह निर्णय NSUI के आवेदन और लगातार उठाई गई मांग के बाद लिया गया। छात्र संगठन का कहना था कि NET और SET जैसी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षाएं पास करने वाले विद्यार्थियों को बार-बार प्रवेश परीक्षा देना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक बोझ बढ़ता है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की मांग को उचित मानते हुए SET क्वालिफाइड उम्मीदवारों को इंटरव्यू के आधार पर PhD में प्रवेश देने की सहमति दी है। इस फैसले से प्रदेशभर के हजारों शोधार्थियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों में PhD प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, रिसर्च रुचि और इंटरव्यू प्रदर्शन को महत्व दिया जाएगा। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

Comments