रूपनारायण सिन्हा भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे थे। वे पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में प्रशिक्षण प्रभारी की भूमिका निभा रहे थे। घटना के बाद शिविर स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कार्यक्रम को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया।
रूपनारायण सिन्हा को छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। वे लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए थे और योग के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदेशभर के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे संगठन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

Comments