मंत्री वर्मा ने स्पष्ट कहा कि राजस्व अदालतों में “तारीख-पे-तारीख” का रवैया अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुंशी शाखा, कानूनगो शाखा, हद्द शाखा और मालजमादार शाखा का निरीक्षण करते हुए तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता को घंटों इंतजार कराने और बिना सुनवाई अगली तारीख देने जैसी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने फाइलों की जांच के साथ परिसर में मौजूद लोगों से सीधे संवाद भी किया। उन्होंने नामांतरण, त्रुटि सुधार, सीमांकन और बंटवारे जैसे मामलों में हो रही देरी पर अधिकारियों को आड़े हाथों लिया और शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
इसके बाद मंत्री नवीन संभाग आयुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा में निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने संभागायुक्त को सभी जिलों में राजस्व कार्यों की वास्तविक प्रगति का स्पष्ट रोडमैप तैयार करने, निगरानी व्यवस्था मजबूत करने तथा कार्यालयों में साफ-सफाई और फाइल प्रबंधन सुधारने के निर्देश भी दिए

Comments