बिलासपुर/सक्ती, 10 मई 2026: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर और सक्ती जिले में दो रिश्वतखोर कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर कलेक्टोरेट में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 विजय पांडेय को ACB टीम ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। आरोपी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM) एवं न्याय निर्णयन अधिकारी कार्यालय में कार्यरत था। शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।
वहीं दूसरी कार्रवाई सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां सहायक उप निरीक्षक (ASI) एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि मारपीट के एक मामले में कार्रवाई से बचाने के एवज में आरोपी ने 40 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता की सूचना पर ACB ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया।
दोनों मामलों में ACB की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। लगातार हो रही ऐसी कार्रवाई से प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
बिलासपुर में ACB का बड़ा एक्शन: कलेक्टोरेट कर्मचारी और ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार

Comments