सरकार किसानों के खातों में सीधे ₹2000 की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजती है। लेकिन पिछले कुछ किस्तों में बड़ी संख्या में ऐसे लाभार्थी सामने आए, जिनके दस्तावेज अधूरे पाए गए। इसी कारण अब नियमों को और सख्ती से लागू किया जा रहा है।
ये काम जरूरी
e-KYC पूरा कराना
आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कराना
भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन
बैंक खाते की सही जानकारी अपडेट रखना
यदि किसी किसान के दस्तावेज में गड़बड़ी या जानकारी अधूरी पाई जाती है तो उसकी किस्त रोकी जा सकती है। किसान पीएम किसान पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर में जाकर जानकारी अपडेट कर सकते हैं।
कब आ सकती है 23वीं किस्त
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जून 2026 में पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी की जा सकती है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
देश में करोड़ों छोटे और सीमांत किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं। केंद्र सरकार हर साल किसानों को तीन किस्तों में ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

Comments