सुरक्षा और विकास में संतुलन का संदेश आज से छत्तीसगढ़ में रहेंगे अमित शाह

रायपुर, 17 मई 2026। केंद्रीय गृहमंत्री  17, 18 और 19 मई को तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका मुख्य फोकस राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, बस्तर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा, जनसुविधाओं के विस्तार और मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक पर रहेगा।
दौरे के दौरान रायपुर और बस्तर संभाग में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अमित शाह नेशनल एरिया जाएंगे और जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
डायल-112 के 400 वाहन रवाना करेंगे गृहमंत्री
गृहमंत्री के दौरे की सबसे बड़ी बात डायल-112 सेवा का विस्तार है। अमित Shah डायल-112 के 400 नए वाहन रवाना करेंगे, जिससे राज्य में आपातकालीन सेवाओं की पहुंच और तेज होगी। इसके अलावा बस्तर में जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन, फॉरेंसिक यूनिट्स की शुरुआत और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी उनके शेड्यूल में शामिल हैं।
अधिकारियों के मुताबिक इस दौरे में सुरक्षा और विकास के बीच संतुलन बनाने की कोशिश साफ तौर पर नजर आएगी। बस्तर में विकास परियोजनाओं की प्रगति देखने के साथ-साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी।

Comments