रायपुर, 17 मई 2026। संगठित ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला नेटवर्क के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवा में छापेमारी की। कार्रवाई में रायपुर के 5 हाईटेक सट्टेबाज समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी महादेव सट्टा ऐप की तर्ज पर करोड़ों रुपये का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट चला रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में अमित मित्तल खरसिया, मोहित सोमानी और राहुल उर्फ बाबू खंडेलवाल जैसे रायपुर के नामी सटोरिये शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह सिंडिकेट मनु नथानी गैंग से जुड़ा हुआ है।
दुबई से जुड़े तार, रायपुर से चलता था संचालन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह सिंडिकेट तीन मुख्य तरीकों से आईपीएल क्रिकेट मैचों में सट्टा संचालित करता था। पहले रायपुर से क्रिकेट सेशन का भाव लेकर एपीके बेस्ड जूम ऐप के जरिए छोटे सटोरियों और खिलाड़ियों में बांटा जाता था।
दो दिन पहले पुलिस ने करन चौधरी और सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। उनके इनपुट पर गोवा के कैंडोलिम बीच स्थित विला में छापा मारा गया। यहां से 10 प्रीमियम मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत 6 आरोपियों को पकड़ा गया।
गैंग का लीडर रायपुर का मोहित सोमानी
पुलिस के अनुसार 8 सदस्यीय गैंग का लीडर समता कॉलोनी रायपुर निवासी मोहित सोमानी है। इसके साथ प्रकाश वाधवानी, आकाश मोटवानी, राहुल उर्फ बाबू खंडेलवाल, शुभम खंडेलवाल और अमित मित्तल भी गिरफ्तार किए गए हैं।
एसपी रायगढ़ के निर्देश पर साइबर सेल की टीम ने यह कार्रवाई की। एसपी शशिमोहन सिंह ने कहा कि मध्य भारत का बड़ा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क ध्वस्त करने में सफलता मिली है। गैंग का नेटवर्क रायगढ़, रायपुर, सक्ती, खरसिया से लेकर नागपुर तक फैला था। लेनदेन हवाला चैनल के जरिए किया जाता था।
गोवा में रायपुर के 5 हाईटेक सट्टेबाज दबोचे, रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Comments