रायपुर।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 23 अगस्त शुक्रवार को तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे में 24 अगस्त को वह छत्तीसगढ़ समेत अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यसचिव और पुलिस महानिदेशक की बैठक लेंगे। छत्तीसगढ़ के नक्सल मुद्दे पर अलग बैठक होगी। वहीं प्रभावित राज्यों के डीजीपी से वन टू वन चर्चा भी करेंगे। श्री शाह शुक्रवार रात 10 बजे बीएसएफ के विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे। स्वामी विवेकानंद विमानतल से सीधे नवा रायपुर स्थित होटल मेफेयर रिसार्ट जाएंगे। वहां रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन 24 अगस्त शनिवार को 10 बजे सड़क मार्ग से स्वामी विवेकानंद विमानतल जाएंगे
तीन दिनी दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ आएंगे

Comments