दर्दनाक हादसा : राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में लगी भीषण आग

कोटा, 17 मई 2026। Indian Railways के कोटा मंडल में त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोचों में रविवार सुबह करीब 5:15 बजे भीषण आग लग गई। हादसा लूणी रीछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुआ।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार आग ट्रेन के कोच नंबर B-1 और उसके पीछे लगे सेकंड लगेज कम गार्ड वैन में लगी थी। आग लगने की जानकारी मिलते ही कोटा जंक्शन पर हूटर बजने लगे और राहत एवं बचाव दल तुरंत मौके के लिए रवाना हुआ।
सीनियर डिवीजनल कॉमर्शियल मैनेजर सौरभ जैन ने बताया कि कोच में 68 यात्री सवार थे। आग की सूचना सबसे पहले गार्ड ने लोको पायलट को दी, जिसके बाद ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया।रेलवे स्टाफ की त्वरित कार्रवाई से करीब 15 मिनट में पूरे कोच को खाली करा लिया गया। कुछ ही मिनटों में आग पूरे कोच में फैल गई थी, लेकिन सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
रेलवे ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Comments