अब तक मिले 92,500 आवेदन
शाला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अब तक लगभग 92,500 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। राज्य के 6,732 निजी स्कूलों में कुल 51,893 सीटों पर बच्चों को फ्री एडमिशन मिलेगा।
ऐसे होगी पूरी प्रक्रिया
* 25 अप्रैल तक: नोडल अधिकारी सभी दस्तावेजों की जांच करेंगे।
* 1 और 2 मई को: लॉटरी के जरिए तय होगा कि किस बच्चे को किस स्कूल में दाखिला मिलेगा।
* 5 मई से 30 मई तक: स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी।
* दूसरे चरण की प्रक्रिया (अगर सीटें बचती हैं)
* 2 जून से 16 जून तक: नए स्कूलों का पंजीकरण और जानकारी अपडेट की जाएगी।
* 20 जून से 30 जून तक: फिर से आवेदन लिए जाएंगे।
* 1 जुलाई से 8 जुलाई तक: दस्तावेजों की जांच होगी।
* 14-15 जुलाई को: फिर से लॉटरी निकाली जाएगी।
* 18 जुलाई से 31 जुलाई तक: एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होगी।

Comments