यह सनसनीखेज वारदात 16 जून की रात को कोरिया जिले के नौगईं गांव में हुई थी। आरोप है कि रेत तस्करी को लेकर हुए विवाद के चलते हमलावरों ने फॉर्च्यूनर वाहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उस समय वाहन में एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे।
इस भीषण हमले में भाजपा नेता लल्ला सिंह और नागेंद्र सिंह की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं भाजपा नेता के भाई विरेंद्र सिंह की फरसे से गला काटकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था।
पुलिस ने अब तक इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पीड़ित परिवार लगातार CBI जांच की मांग कर रहा था। अब राज्य सरकार की मंजूरी के बाद मामले की आगे की जांच CBI द्वारा की जाएगी। माना जा रहा है कि केंद्रीय एजेंसी घटना के सभी पहलुओं, साजिश और कथित रेत तस्करी नेटवर्क की भी गहन जांच करेगी।

Comments