विद्यार्थियों और अभिभावकों की लगातार शिकायतों के बाद बोर्ड ने पहले अंतिम तिथि 22 मई से बढ़ाकर 23 मई की थी, लेकिन तकनीकी दिक्कतें खत्म नहीं होने पर अब एक बार फिर डेडलाइन आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। CBSE ने स्पष्ट किया कि कोई भी छात्र इस महत्वपूर्ण सुविधा से वंचित न रहे, इसलिए अंतिम अवसर दिया जा रहा है।
बोर्ड ने यह भी कहा है कि स्कैन कॉपी प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों को अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने हेतु दो दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा। CBSE ने छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द अपनी उत्तर पुस्तिकाएं डाउनलोड कर लें ताकि किसी तकनीकी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Comments