रायपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, साली की गोली मारकर हत्या

रायपुर, 6 मई 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मोवा थाना क्षेत्र में एक युवक ने नशे की हालत में अपनी साली की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि दूसरी साली गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी जीतेन्द्र वर्मा उर्फ जिंटू (32) अपनी पत्नी पर शक करता था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई।
इसके बाद आरोपी नशे में ससुराल पहुंचा और बच्चे से मिलने की जिद करने लगा। इस दौरान उसकी साली गीताांजलि वर्मा (26) और दूसरी साली दुर्गेश्वरी वर्मा (24) ने उसे समझाने की कोशिश की और वापस जाने को कहा।
इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली गीताांजलि के सिर में लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्गेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी ने थाने जाकर सारेडर कर दिया है| 

Comments