जानकारी के अनुसार, सासाहोली गांव निवासी 16 वर्षीय अमन यादव और उसके सहपाठी के बीच बोर्ड परीक्षा के दौरान हुई कहासुनी को लेकर मनमुटाव था। आरोप है कि परीक्षा के समय अमन ने आरोपी छात्र को "मोटा" कह दिया था, जिसके बाद दोनों के संबंधों में तनाव बना हुआ था।
शुक्रवार को दोनों छात्रों के बीच फिर विवाद हुआ और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान अमन यादव ने चाकू निकाल लिया। आरोप है कि दूसरे छात्र ने चाकू छीनकर अमन पर ही हमला कर दिया। आरोपी ने अमन के सीने और गर्दन पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में आरोपी छात्र भी घायल हुआ है और अस्पताल में उसका उपचार जारी है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Comments