पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अधिकारी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में अपने वादे से मुकर गया। मामले में गृहमंत्री और पुलिस कमिश्नर को भेजी गई शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी के पुलिस अधिकारियों से संपर्क होने के कारण उसकी गिरफ्तारी में जानबूझकर देरी की जा रही है।
शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि आरोपी के परिजन लगातार थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं, जिससे मामले को प्रभावित करने की आशंका जताई जा रही है।
वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एसीपी कोतवाली दीपक मिश्रा के अनुसार आरोपी को शिकायत दर्ज होने की भनक पहले ही लग गई थी, जिसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस टीम सूरजपुर स्थित उसके निवास पर भी दबिश दे चुकी है।
एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों रायपुर के निवासी नहीं हैं, लेकिन कथित घटना रायपुर के एक होटल में होने की जानकारी के आधार पर गंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास जारी हैं।

Comments