रायपुर | 6 मई 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। सराफा कारोबारी के कर्मचारी से करीब 1 करोड़ रुपये के सोना-चांदी के आभूषण लूट लिए गए। घटना के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने तलवार से हमला कर कर्मचारी को घायल कर दिया और बैग छीनकर फरार हो गए।
घायल कर्मचारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना खरोरा थाना क्षेत्र की है। पीड़ित की पहचान टीकाराम शर्मा के रूप में हुई है, जो एक ज्वेलरी शॉप में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। वह एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच में आभूषण लेकर जा रहा था। इसी दौरान आंधी-तूफान के कारण वह रास्ते में रुका, तभी बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
रायपुर में दिनदहाड़े 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर फरार हुए बदमाश

Comments