रायपुर, 30 अप्रैल 2026। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार सुबह 11 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित कंवल प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई*। आग इतनी तेज थी कि ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया. काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। घटना के बाद इलाके में *अफरा-तफरी मच गई*।
कैसे लगी आग: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ आग भड़क उठी*। *आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी*। *प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग तेजी से फैली और विकराल रूप ले लिया*। *हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे, जो समय रहते बाहर निकल आए*। *गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

Comments