नई दिल्ली 30 अप्रैल 2026। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO ने करोड़ों PF खाताधारकों को बड़ी राहत दी है। श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को बताया कि EPFO जल्द ही ‘ई-प्राप्ति’ नाम का नया वेब पोर्टल लॉन्च करने जा रहा है। इस पोर्टल से वे लोग भी अपने पुराने-निष्क्रिय EPF खातों को ट्रैक और एक्टिव कर सकेंगे जिनके पास यूनिवर्सल अकाउंट नंबर UAN नहीं है।
कैसे करेगा काम: ई-प्राप्ति पोर्टल आधार आधारित प्रमाणीकरण से लैस होगा। सदस्य आधार नंबर डालकर अपने सभी पुराने EPF अकाउंट देख सकेंगे*। *चाहे कंपनी बंद हो गई हो या UAN जनरेट न हुआ हो, पोर्टल पुराने खाते ढूंढकर एक जगह दिखा देगा*। *इसके बाद सदस्य क्लेम कर पैसा निकाल या ट्रांसफर कर *सकेंगे*।
बड़ी राहत के आंकड़े: EPFO के मुताबिक, 6.68 करोड़ सदस्य बिना कैंसिल चेक अपलोड किए क्लेम दाखिल करने में सफल रहे हैं। 1.59 करोड़ सदस्यों ने बिना नियोक्ता की मंजूरी के अपना बैंक खाता लिंक किया। 70.55 लाख ट्रांसफर क्लेम बिना किसी हस्तक्षेप के प्रोसेस हुए। 24.84 लाख सदस्यों ने खुद ट्रांसफर अनुरोध शुरू किया।
क्लेम सेटलमेंट में तेजी: मंत्री ने बताया कि 29.34 लाख सदस्यों ने EPFO कार्यालय या नियोक्ता की सहायता से अपनी प्रोफाइल अपडेट की और खातों तक पहुंच बनाई। अप्रैल 2026 में ही 61.03 लाख दावों का निपटारा किया गया। इनमें 74% एडवांस क्लेम ऑटो मोड से प्रोसेस हुए और 98.70% दावों का निपटारा 20 दिनों के भीतर कर *दिया गया*।
कब होगा लॉन्च: EPFO ने पोर्टल की लॉन्च डेट तो नहीं बताई, लेकिन जल्द ही इसे लाइव कर दिया जाएगा*। *लॉन्च के बाद सदस्य epfindia.gov.in पर *ई-प्राप्ति लिंक से एक्सेस कर *पाएंगे*।

Comments