बिलासपुर, 30 अप्रैल 2026। दुर्ग के बाद अब बिलासपुर में प्रवर्तन निदेशालय ED ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह ED की 12 सदस्यीय टीम ने शहर के नामचीन सराफा कारोबारी के घर, शोरूम और गोदाम समेत 5 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कारोबारी का नाम अभी गोपनीय रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के संदेह में की गई है।
क्या है मामला: ED अफसरों ने सुबह 6 बजे से ही कारोबारी के व्यापार विहार स्थित मुख्य शोरूम और तारबाहर स्थित आवास को घेर लिया*। *टीम बैंक स्टेटमेंट, डिजिटल डाटा, लॉकर, सोना-चांदी के स्टॉक रजिस्टर और पिछले 5 साल के बिल-बाउचर खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि दुर्ग में पिछले हफ्ते हुए सराफा कारोबारी पर ED के छापे से मिले इनपुट के आधार पर बिलासपुर में यह एक्शन लिया गया है। दोनों कारोबारियों के बीच बड़े ट्रांजेक्शन के सबूत मिले हैं।
कितनी टीम, क्या मिला: कार्रवाई में रायपुर और नागपुर जोन की संयुक्त टीम शामिल है। CRPF के जवानों ने ठिकानों को घेर रखा है। अंदर किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं है। शुरुआती जांच में बेनामी संपत्ति और फर्जी बिलों से लेन-देन के दस्तावेज मिलने की चर्चा है। ED कारोबारी और उसके मुनीम से पूछताछ कर रही है।
सराफा बाजार में हड़कंप: ED की दबिश की खबर मिलते ही गोल बाजार, सदर बाजार और व्यापार विहार के सराफा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने शटर डाउन कर दिए।
आगे क्या: ED की कार्रवाई देर रात तक चलने की संभावना है। जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा*। *जब्ती और गिरफ्तारी को लेकर शाम तक स्थिति साफ होगी।

Comments