चेन्नई: रविवार सुबह तड़के 4:55 बजे तमिलनाडु के चेन्नई एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब स्पाइसजेट विमान SG9046 की लैंडिंग के लिए पूर्ण आपातकाल घोषित किया गया। जयपुर से उड़ान भरने के बाद विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला, जिसके कारण पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का निर्णय लिया। सुबह 5:46 बजे विमान को सुरक्षित रूप से रनवे-25 पर उतारा गया। प्रारंभिक जांच में विमान के दूसरे पहिए में क्षति पाई गई।
हाल ही में, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान की भी आगरा में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। साथ ही, सऊदी अरब से हैदराबाद जा रहे एक विमान में एक यात्री ने लैंडिंग के दौरान इमरजेंसी डोर खोलने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।
स्पाइसजेट विमान की आपातकालीन लैंडिंग, चेन्नई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

Comments