सरकार के इस फैसले को नगरीय निकायों की कार्यप्रणाली में गति लाने, विकास कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों के स्थानांतरण से स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार आगामी नगरीय विकास योजनाओं, अधोसंरचना परियोजनाओं तथा नागरिक सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए यह तबादला सूची तैयार की गई है। सरकार का उद्देश्य नगर पालिकाओं में जवाबदेही बढ़ाना और विकास कार्यों की निगरानी को अधिक प्रभावी बनाना है।
नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद संबंधित नगर पालिकाओं में नए अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। प्रशासनिक गलियारों में इस तबादला सूची को लेकर दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।
कौन से CMO कहां भेजे गए? पूरी सूची नीचे देखें।





Comments